Homeअपराधमानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)।

थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कंधिया गांव निवासी भोला प्रसाद निषाद पुत्र स्वर्गीय बौदा ने थाना असोथर में तहरीर देकर बताया कि शनिवार 28 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी बुजुर्ग रानी देवी (50) ने घर के अंदर कमरे में छत में लगे हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि उनकी पत्नी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। जब वह घर पहुंचे तो पत्नी को फांसी के फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई।
बताया जाता है कि बुजुर्ग रानी देवी के दो बेटे थे। बड़े बेटे कमलेश की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी, जबकि दूसरे बेटे मिथलेश की करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। परिवार में बहू सुनीता और रीता हैं, जिनमें से सुनीता अपने मायके में रहती है। वहीं 10 वर्षीय नाती राज सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 43.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this