Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमामूली विवाद में बवाल: भूतपूर्व सैनिक और पत्नी की पिटाई, CCTV में...

मामूली विवाद में बवाल: भूतपूर्व सैनिक और पत्नी की पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट

Published on

फतेहपुर। शहर के राधानगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। सुंदरमती बालिका इंटर कॉलेज के पास भूतपूर्व सैनिक और उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दबंगों ने भूतपूर्व सैनिक और उसकी पत्नी को घेरकर बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं भूतपूर्व सैनिक को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दंपति के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलने पर राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

👁 53.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...

‘EVM से चुनाव होना बड़े शर्म की बात’, EC और केंद्र सरकार पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, बोले- बड़े प्रदर्शन का भी...

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन...

More like this