Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमुख्य बाजार में रेडीमेड की दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे...

मुख्य बाजार में रेडीमेड की दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

नगर पंचायत असोथर के मुख्य बाजार में  बीती रात अज्ञात चोरों ने रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी विकास गुप्ता (चक्की वाले) पुत्र शिव नारायण गुप्ता निवासी नई बाजार असोथर की दुकान विकास रेडीमेड गारमेंट्स एवं जूता हाउस पोस्ट ऑफिस और पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित है। करीब 9 बजे जब दुकानदार ने दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। पीछे नाले और पोस्ट ऑफिस की तरफ का दरवाजा टूटा हुआ था।

दुकानदार ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान से जींस, पैंट-शर्ट के करीब 10–12 सेट, 5–7 जोड़ी जूते, और गुल्लक में रखे लगभग ₹7–8 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए हैं। पूर्व में भी दुकानदार के दुकान में कई बार चोरी हो चुकी है। दुकानदार की मानें तो कुल करीब पच्चीस हजार रूपये का सामान और सात हजार रूपये नकदी की चोरी हुई है। घटना की जानकारी होते ही आसपास के व्यापारी भी मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य बाजार में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हर बार सिर्फ खानापूर्ति कर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है।

वहीं पास स्थित पोस्ट ऑफिस के एक कर्मचारी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व अज्ञात लोगों ने पोस्ट ऑफिस के दरवाजों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया था, जिसके निशान आज भी मौजूद हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। खबर लिखे जाने तक पुलिस को नाले या किसी अन्य तरफ से प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, फिर भी जांच जारी है।

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि दुकानदार ने चोरी की सूचना दी है, लेकिन कार्रवाई से फिलहाल इनकार किया है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। दुकानदार ने बताया कि उसने रात करीब 9 बजे दुकान बंद की थी, फिर 11 बजे चक्की से लौटने पर लाइट जलती देख दुकान खोली और लाइट बंद कर वापस चला गया था।

मुख्य बाजार में देव दीपावली पर्व के अवसर पर कस्बे के प्राचीन मंदिर में पूर्व से होते आ रहे रामलीला कार्यक्रम का आयोजन भी जारी था। ऐसे में त्योहार और सहालग के समय बाजार में बढ़ती चोरियों से व्यापारी दहशत में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं।

👁 8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर: 35 युवाओं ने किया रक्तदान, समाज सेवा का दिया संदेश

फतेहपुर। 23 मार्च 2026 को शहीदी दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद...

मानवता परिवार की पहल: एक्सीडेंट पीड़ितों को ₹43,760 की आर्थिक मदद, सेवा और समर्पण की मिसाल

फतेहपुर। मानवता परिवार ने सेवा, सहयोग, समर्पण और पारदर्शिता की अपनी भावना को एक...

तोता भी नहीं बचा!” असोथर में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी के साथ पिंजरे समेत उड़ा ले गए पालतू पक्षी

रिपोर्ट: नरसिंह मौर्य फतेहपुर के असोथर कस्बे में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके...

More like this

शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर: 35 युवाओं ने किया रक्तदान, समाज सेवा का दिया संदेश

फतेहपुर। 23 मार्च 2026 को शहीदी दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद...

मानवता परिवार की पहल: एक्सीडेंट पीड़ितों को ₹43,760 की आर्थिक मदद, सेवा और समर्पण की मिसाल

फतेहपुर। मानवता परिवार ने सेवा, सहयोग, समर्पण और पारदर्शिता की अपनी भावना को एक...

तोता भी नहीं बचा!” असोथर में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी के साथ पिंजरे समेत उड़ा ले गए पालतू पक्षी

रिपोर्ट: नरसिंह मौर्य फतेहपुर के असोथर कस्बे में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके...