Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य...

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

Published on

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्य विष्णु शुक्ल एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ के.पी. सिंह कछवाह ने वाणी वंदना से किया। उन्होंने मां शारदे की वंदना करते हुए भावपूर्ण पंक्तियाँ प्रस्तुत कीं—
“मां शारदे, अभिव्यक्ति दे, नव साधना की भक्ति दे।
गीत गाएं वंदना के, सर्जना की शक्ति दे।।“
इसके उपरांत उन्होंने होली के सामाजिक सद्भाव को रेखांकित करते हुए कहा—
“सनातनी सद्भाव का घुले फिजा में रंग,
भेदभाव सब भूलकर होली खेलें संग।।“

डा. सत्य नारायण मिश्र ने छंद के माध्यम से जीवन दर्शन को व्यक्त किया—
“कर्म से भोग, भोग से कर्म, यही है नियति नटी का खेल,
इसी में सबके सब अनुरक्त, इसी से जीव-जगत का मेल।।“

आचार्य विष्णु शुक्ल ने मुक्तक में होली की मस्ती को सजीव किया—
“आज बुरा नहीं मानेंगे कान्ह, करौ चाहै जैसन जौन ठिठोली,
चोली रंगौ, चहै चोला रंगौ, चाहे चूनर, राजे जी, आज है होली।।“

प्रदीप कुमार गौड़ ने आधुनिकता के रंग में रंगी होली का चित्र खींचते हुए कहा—
“बुलेट बनी बौछार रंग की, लाइसेंसी गन पिचकारी,
बुरा न मानो होली कह, गोरी की चूनर रंग डाली।।“

नारी विमर्श पर सुश्री वीणा जी ने सशक्त स्वर में पढ़ा—
“जब उड़ना चाहा, लगे लोग कतरने पंख,
मिथ्या नारी जागरण का गुंजित जयशंख।।“

डॉ. शिव सागर साहू ने कृष्ण-राधा के होली प्रसंग को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया—
“लगन लगी श्री कृष्ण में, मन में भरी उमंग,
राधा होली खेलतीं, पिचकारी भर रंग।।“

राम अवतार गुप्ता ने सामाजिक विकारों को होली में दहन करने का संदेश दिया—
“होली में जल जाएं सब, काम, क्रोध, मद, लोभ,
बिछड़े जन भी जाएं मिल, रहे न मन में क्षोभ।।“

उमाकांत मिश्र ने राजनीतिक व्यंग्य प्रस्तुत करते हुए कहा—
“सियासत में लोग इस तरह षड़यंत्री बने,
आता नहीं कुछ भी, मगर धनवंतरी बने।
वह जीत कर चुनाव विधायक ही बन सके,
एक हार कर चुनाव मुख्यमंत्री बने।।“

अनिल कुमार मिश्र ने ब्रज की होली का मनोहारी चित्र खींचा—
“ग्वाल बाल संग डोलत ब्रज में, करत फिरैं घनश्याम ठिठोली,
ढूंढत हैं वृषभानुजा को, ब्रजनाथ जू खेलिबे संग में होली।।“

कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने मुक्तक के माध्यम से प्रेम और उल्लास का संदेश दिया—
“होली ऐसी खेलिये, चढ़े प्रेम का रंग,
सब में हर्षोल्लास हो, पर्व न हो बदरंग।।“

अंत में मुख्य अतिथि विजय कुमार शुक्ल ने सभी कवियों एवं उपस्थित साहित्य प्रेमियों को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजक द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

काव्य गोष्ठी में साहित्य, संस्कृति और होली के उल्लास का सुंदर समागम देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

👁 52K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this