Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने कब्र से बाहर...

मुरादाबाद : दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाई विवाहित की लाश, ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

Published on

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थाना नागफनी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। ठाकुरद्वारा की रहने वाली एक युवती, जिसकी शादी करीब चार साल पहले नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी, युवती की मौत अब संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई है। युवती पर लगातार पति द्वारा मारपीट और गाली-गलौज का आरोप था। आरोप है कि दहेज में कार न मिलने के कारण उसका जीवन लगातार नरक बन गया था।परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को जहर देकर उसकी हत्या की गई। घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिलाधिकारी अनुज कुमार के आदेश पर प्रशासन ने कब्रिस्तान में गड्ढा खोदकर मृतक युवती का शव बाहर निकालवाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  विवाहित के परिजनों हत्या की जताई थी आशंका  युवती के परिजन ने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी की मौत किसी दुर्घटना या प्राकृतिक कारण से नहीं हुई, बल्कि यह सत्यानाशकारी दहेज हत्या का मामला है। पुलिस ने इस शिकायत पर पति समेत पूरे परिवार के दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवती की मौत 25 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उस समय दोनों परिवारों की सहमति से शव का अंतिम संस्कार किया गया था।  परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जिलाधिकारी अनुज कुमार के आदेश पर कब्र से निकला शव  परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अब मामला गंभीरता से दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत हत्या थी या प्राकृतिक कारण से हुई।पूरा शहर इस भयानक घटना से स्तब्ध है। दहेज प्रथा की यह काली हकीकत एक बार फिर समाज को झकझोर रही है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और पुलिस प्रशासन इस सनसनीखेज मामले की गहन जांच कर रहा है।

👁 8.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this