
फतेहपुर जिले में एक तरफ एसपी भूमाफियाओं से लेकर अपराधियो के खिलाफ अभियान चला रहे है। तो दूसरी तरफ एक CO एसपी की ईमानदारी की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। दरअसल में एक तस्वीर ऐसी वायरल हो रही है जो एक CO के आवास की है CO साहब की गाड़ी के बगल में खड़ी एक नामी गिरामी भूमाफिया की गाड़ी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए दरअसल इस भूमाफिया के कारगुजारियों की जांच इस समय एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे। तो दूसरी तरफ CO आवास में CO की गाड़ी के ठीक बगल में खड़ी यह भूमाफिया कि ब्लैक कलर की स्कार्पियो ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों का दावा है कि यह भूमाफिया मूर्ति चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। कुछ दिन पहले ही प्लाट देने के बहाने दो स्वास्थ्य कर्मियों के पैसे हड़पे जब पीड़ितों ने मलवां थाने में FIR दर्ज करवाई तो भूमाफिया ने अफसरों से सेटिंग कर पूरी कहानी में पड़े पर्दे पर कालिख पोत दी। अब CO आवास में CO की गाड़ी की बगल में खड़ी यह गाड़ी ईमानदार एसपी की साख पर बट्टा लगा रही है या फिर कोई अपराध का ताना बाना बुना जा रहा है यह तो नही पता फिलहाल अब CO साहब की यह दोस्ती चर्चा का विषय बनी है। बड़ी बात तो यह है कि मेडिकल कालेज के निकट इस भूमाफिया के रैकेट ने भोले भाले किसानों की दर्जनों बीघा जमीनें छल कपट व दबंगई से हथिया ली और अफसरों का रौब दिखा कर महंगे दामो में बेच डाली। इस पूरे मामले को लेकर BJP नेताओ ने गम्भीरता से लिया है और जल्द ही शासन से जांच करवाने की योजना बनाई है। फिलहाल जिले के अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नही है।






