लखनऊ के शहीद पथ स्थित होटल सेंट्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के विमोचन के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ सपा नेता आजम खान का दर्द खुलकर सामने आ गया। जेल में बिताए कठिन दिनों और अपने परिवार पर हुई कार्रवाई को याद करते हुए आजम खान बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने मंच से कहा कि उनका दिल चाहता है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 6 महीने जेल में रहें, ताकि उन्हें यह पता चल सके कि सलाखों के पीछे दिन कैसे गुजरते हैं और रातें कैसे कटती हैं।
Trending Now
‘मेरा दिल चाहता है अखिलेश यादव भी जेल में रहें’, मंच से छलका आजम खान का दर्द, बोले- जेल में अंग्रेजों से भी बुरा बर्ताव हुआ







