Homeराज्यउत्तर प्रदेशमौदहा बसवारी मार्ग पर आमने-सामने हुई दो बाईक सवारों की भिड़ंत में...

मौदहा बसवारी मार्ग पर आमने-सामने हुई दो बाईक सवारों की भिड़ंत में घायल एक बाईक सवार की मौत तीन घायलों को गंभीर हालत में मुख्यालय रेफर कर दिया गया

Published on

हमीरपुर – मौदहा बसवारी मार्ग पर आमने-सामने हुई दो बाईक सवारों की भिड़ंत में घायल एक बाईक सवार की मौत हो गई जबकि तीन घायलों को गंभीर हालत में मुख्यालय रेफर कर दिया गया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र बिवार के ग्राम रतौली निवासी अखिलेश 19 वर्ष पुत्र शिवलाल वर्मा अपने गाँव के सरमन 20 वर्ष पुत्र लल्लू व अभिषेक 22 वर्ष पुत्र रामहेत निवासी मौदहा को बाईक में बैठाकर गुरुवार की शाम अपने गांव जा रहा था तभी मौदहा बसवारी मार्ग पर ग्राम रमना के निकट मोड पर सामने से आ रहे बाईक सवार से आमने-सामने भिड़ंत होने पर पांचो बाईक सवार सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से लहू लुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने अखिलेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते सरकारी अस्पताल पहुंच गए जबकि गंभीर रूप से घायल अखिलेश व दो अज्ञात बाइक सवारों में इतने गम्भीर घायल थे कि उनके कुछ भी बोलने की सामर्थ नहीं थीं इस कारण चिकत्सको ने बिना नाम पता के प्राथमिक इलाज कर उन्हें मुख्यालय रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का व अविवाहित था। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

👁 2.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this