Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयमुना नदी में बाढ़ से तीनो तहसील में 19 गांव प्रभावित,कम हो...

यमुना नदी में बाढ़ से तीनो तहसील में 19 गांव प्रभावित,कम हो रहा यमुना नदी का जल स्तर

Published on

फतेहपुर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)  अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद फतेहपुर में यमुना नदी की बाढ़ से कुल 03 तहसीलों के आज तक 19 गांव प्रभावित हुये है, जिसमें तहसील सदर के दसौली, अढ़ावल, ललौली, ललौली का पलटू का पुरवा, कोर्राकनक तहसील बिन्दकी के ककोरा, गौरी-औरा, दपसौरा, गंगौली, परसेढ़ा एवं तहसील खागा के महावतपुर असहट की आबादी प्रभावित है। कुल तीनों तहसीलों के 11 गांव के 208 परिवार, 1115 आबादी बाढ़ से प्रभावित है, 335 लोग जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये विभिन्न बाढ़ शरणालयों (02 परिवार राहत शिविर ललौली इंटर कॉलेज व 58 परिवार ललौली के तरफ उँचे स्थान पर बनाये गये राहत शिविर में, तहसील बिन्दकी में 02 परिवार के 12 व्यक्ति बाढ़ राहत शिविर पंचायत भवन ककोरा एवं तहसील खागा के 02 परिवार के 15 व्यक्ति बाढ़ राहत शिविर पंचायत भवन महावतपुर असहट) में शरण लिये हुये हैं। ललौली के पल्टू का पुरवा में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांग पर ऊँचे स्थल पर अस्थायी बाढ़ राहत शिविर स्थापित कराया गया है, जहां पर शासन के निर्देशानुसार बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को समस्त सुविधाएं प्रदान की जा रही है, राहत शिविर में जमीन बारिष के कारण गीली व दलदली थी इसलिए जमीन पर लकड़ी व उसके ऊपर मैट भी डलवाया गया है। बाढ़ पीड़ितों हेतु अस्थायी शौचालय, पेयजल आपूर्ति हेतु वाटर टैंकर व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गयी है। तहसील सदर के अन्तर्गत उरौली, देवलांन, लिलरा, सेवरामऊ, गोकन, गढ़ी, लमेहटा व ओती ग्राम में बाढ़ से आबादी प्रभावित नही हैं। आज यमुना नदी का जलस्तर चिल्ला/ललौली में सांय 4:00 बजे 101.10 मीटर हो गया है, जो 02 अगस्त 2025 के सायं 05:00 बजे (102. 75 मीटर) के जलस्तर के सापेक्ष 1.65 मीटर कम हो गया है। वर्तमान तिथि में यमुना नदी खतरे के निशान से 100.00 मीटर के सापेक्ष 1.10 मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ पीड़ितों हेतु जिला प्रशासन द्वारा संचालित 04 बाढ़ शरणालयों में शरण लिये व्यक्तियों हेतु प्रतिदिन सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात्रि का पका भोजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है, अभी तक कुल तीनों तहसीलों में 1951 व्यक्तियों को पका भोजन उपलब्ध कराया गया है। तहसील सदर में रास्ते में यमुना नदी का जलस्तर आने से आवागमन का मार्ग प्रभावित होने के कारण ललौली-अढ़ावल मार्ग पर 03 नावें, पलटू के पुरवा में 03 नावें तहसील बिंदकी के सैंबसी गांव में 01 नाव व कुकेड़ी गांव में 02 नावें जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सुरक्षा के साथ संचालित करायी जा रही है। समस्त बाढ़ राहत शिविरों की निगरानी जिलाधिकारी महोदय के निर्देश में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा किया जा रहा है तथा ललौली इंटर कालेज में स्थापित बाढ़ चौकी में पी.ए.सी बाढ़ की टीम., पुलिस विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग एवं विकास विभाग की टीम रात्रि निवास भी कर रही है। बाढ़ शिविरों मक्खी व मच्छर से बचाव हेतु नियमित छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक 122 रोगियों का उपचार किया गया है, आज कुल क्लोरीन टैबलेट 712 एवं ओ०आर०एस० पैकेट का वितरण 738 किया है। पशुपालन विभाग द्वारा आज तक कुल 488 पशुओं का उपचार किया गया तथा बाढ़ से प्रभावित पशुओं हेतु 11 कुन्तल भूसा का वितरण भी किया गया है। आज की तिथि तक बाढ़ से जनहानि व पशुहानि की सूचना शून्य है, जलस्तर कम होने पर तत्काल फसल क्षति का आंकलन कराया जायेगा।

👁 18.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...