Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयुवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प की भरी...

युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प की भरी हुंकार संकल्प पत्र भर ली स्वदेशी अभियान की प्रतिज्ञा।

Published on

फतेहपुर| जनपद फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा में आज महाराणा प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज,करचलपुर में युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” केअंतर्गत युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में युवाओं को स्वदेशी औरआत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह न युवाओं को संबोधित करते हुए कहाआत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि यह राष्ट्री स्वाभिमान का अभियान है। जब हम’लोकल के लिए वोकल’ होते हैं, तो हम सिर्फ कोई उत्पाद नहीं खरीदते, हम अपने देश केकारीगर किसान और छोटे उद्योगों को मजबूती देते हैं। मैं सभी छात्रों से आह्वान करता हूँ कि वे सिर्फ नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें और अपनी सोच तथा अपनी खरीदारी को आत्मनिर्भर बनाएँ।” कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा अमित बाथम, जिलाध्यक्ष भाजपा मुखलाल पाल जहानाबाद के विधायक राजेन्द्र पटेल, और जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे और देश को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया। सभी उपस्थित लोगों ने इसअवसर पर “स्वदेशी संकल्प पत्र”भर कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपन योगदान देने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरी, कार्यक्रम सहसंयोजक अभिनव चौहान, गौरव चौहान संदीप विश्वकर्मा, नीरज निषाद,शिवम ओमर नीलेश मिश्रा विकास द्विवेदी, वैभव गुप्ता गजेन्द्र शुक्ला,अर्पित सिंह समेत सैकड़ों युवा मौजूद रहें। इस सफल आयोजन ने युवाओं में राष्ट्र निर्माण और स्वदेशी के प्रति जागरूकता को बढ़ाया।

👁 25.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...