Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, रविना त्यागी को बाराबंकी की...

यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, रविना त्यागी को बाराबंकी की कमान; देखें पूरी लिस्ट

Published on

उत्तर प्रदेश में बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में बाराबंकी, जौनपुर, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। इस कार्यवाही में एडीजी स्तर के अधिकारियों से लेकर कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यक्षेत्र में अहम बदलाव किए गए हैं।

सतीश गणेश से अपराध का प्रभार लिया वापस

जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी ए. सतीश गणेश अब केवल अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनसे अपर पुलिस महानिदेशक अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। यह प्रभार अब 1998 बैच के आईपीएस और अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं भगवान एस. श्रीवास्तव को सौंप दिया गया है।

रवीना त्यागी बाराबंकी की SP बनीं, विजयवर्गीय लखनऊ भेजे गए

लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को अब बाराबंकी जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी देकर भेजा गया है।

यशवीर सिंह को जौनपुर और ईराज राजा को बलिया की कमान

बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह का ट्रांसफर जौनपुर के एसपी पद पर किया गया है। जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय लखनऊ भेज दिया गया है। इसके अलावा गाजीपुर के SP ईराज राजा को बलिया जिले का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। विनय कुमार सिंह को जालौन से हटाकर गाजीपुर के SP की जिम्मेदारी दी गई है।

मुजफ्फरनगर और मऊ के कप्तान भी बदले गए

बागपत के SP सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार को प्रयागराज में PAC की चौथी वाहिनी का सेनानायक बनाकर भेजा गया है। पीएसी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का SP बनाया गया है जबकि मऊ के SP कमलेश बहादुर को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत के पद पर तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी हुआ अहम बदलाव

DGP के स्टाफ ऑफिसर पूर्णेंदु सिंह को बागपत का नया SP बनाया गया है। आजमगढ़ के SP सिटी मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का SP और मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत को जालौन का SP नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ के SP ग्रामीण चिराग जैन को बरेली का SP सिटी और बरेली के SP सिटी मानुष पारीक को आजमगढ़ का SP सिटी बनाया गया है। हरदोई के सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण को मथुरा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।

👁 13.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘आंदोलन करने वाले लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें’, अखिलेश यादव को लेकर क्या बोले मंत्री ओपी राजभर?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष...

नवदुर्गा : नारी सम्मान और शक्ति पूजा का नवदिवसीय पर्वलेखक :शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

इस बार 11 अक्टूबर 2026 से आरंभ होकर 19 अक्टूबर 2026 तक नवदिवसीय  नवरात्रि...

More like this

‘आंदोलन करने वाले लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें’, अखिलेश यादव को लेकर क्या बोले मंत्री ओपी राजभर?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष...

नवदुर्गा : नारी सम्मान और शक्ति पूजा का नवदिवसीय पर्वलेखक :शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

इस बार 11 अक्टूबर 2026 से आरंभ होकर 19 अक्टूबर 2026 तक नवदिवसीय  नवरात्रि...