Homeराज्यउत्तर प्रदेशरक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के साथ एक साथी...

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के साथ एक साथी भी कर सकेगा बसों में मुफ्त सफर

Published on

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा और खास तोहफा दिया है। इस साल 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यानी UPSRTC की बसों में मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेंगी। इस बार सरकार ने एक और बड़ी राहत देते हुए यह भी ऐलान किया है कि महिलाओं के साथ उनका एक साथी भी बस में बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेगा।

27 अगस्त की रात से शुरू होगी मुफ्त बस सेवा

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुफ्त बस यात्रा की यह विशेष सुविधा 27 अगस्त की रात से शुरू होकर 28 अगस्त की रात तक लागू रहेगी। दूर-दराज के इलाकों से अपने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में उनके घर तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम द्वारा बसों के विशेष फेरे भी चलाए जाएंगे। शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मिलकर इस संबंध में कड़े और व्यापक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं।

मनचलों पर नजर रखेगा एंटी रोमियो स्क्वॉड

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर राज्य भर के सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं की सिक्योरिटी के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ पूरी तरह एक्टिव रहे और प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए।

ड्राइवरों की होगी रैंडम चेकिंग

सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी सख्त चेतावनी दी है। बसों में नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को स्टीयरिंग संभालने की इजाजत बिल्कुल नहीं दी जाएगी। सभी चालकों की कड़ी निगरानी होगी और समय-समय पर उनकी रैंडम चेकिंग भी की जाएगी। इसके साथ ही प्राइवेट बस, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चलाने वाले ड्राइवरों का भी पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा ताकि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं या अन्य किसी भी यात्री को असुविधा का सामना न करना पड़े।

👁 6.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘बबुआ की तरह 12 बजे सोकर उठता तो, प्रदेश के लिए कब मिलता समय’, अखिलेश यादव पर CM योगी ने कसा तंज

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा राजनीतिक प्रहार किया है। राजधानी लखनऊ में 3 लाख 53 हजार से अधिक मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव के परिवारवाद वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। […]

दिव्या मिश्रा हत्याकांड: ‘वो चींटी नहीं मार सकता’ मानस के बचाव में प्रज्ञा बोलीं, पत्नी की हत्या के लिए किसने उकसाया?

Lucknow Double Murder: लखनऊ के दिव्या मिश्रा हत्याकांड में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दिव्या के पति मानस पर हत्या का आरोप है, लेकिन प्रज्ञा मिश्रा ने पूरी घटना की गहराई से जांच की मांग की है। प्रज्ञा ने कहा कि वो चींटी नहीं मार सकता, फिर इतनी बड़ी वारदात कैसे कर सकता […]

Ajit Bharti SC ST Act Case: आरक्षण विवाद में यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ केस, चंद्रशेखर आजाद और आंबेडकर पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

Ajit Bharti FIR: आरक्षण को लेकर चल रही बहस अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है। यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और […]

UP Police में सिपाही से दरोगा बनने वालों को झटका, ट्रेनिंग खर्च के साथ 2 साल की सैलरी भी देनी होगी मच गया हड़कम्प

UP Police News: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही से दरोगा बनने का सपना पूरा होने के बाद कुछ जवानों के सामने अब नई परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, दरोगा भर्ती-2025 का परिणाम जारी होने के बाद चयनित उन सिपाहियों को अपने पुराने सेवा बॉन्ड की शर्तों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने अभी […]

More like this