Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरराजकीय वाहन चालक महासंघ के अमित अध्यक्ष व मंत्री बने राकेश

राजकीय वाहन चालक महासंघ के अमित अध्यक्ष व मंत्री बने राकेश

Published on

फतेहपुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ के जनपद ईकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर अमित कुमार यादव व मंत्री राकेश कुमार सहित अन्य पदों पर पदाधिकारी बनाये गये। संगठन के सदस्यों ने सभी नव मनोनीत सदस्यों को फूलमालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। रविवार को विकास भवन प्रांगण में राजकीय वाहन चालक महासंघ का चुनाव बतौर चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री प्रयागराज मंडल सुनील कुमार व सुभाष कुमार कन्नौजिया की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय मंत्री प्रयागराज मंडल प्रयागराज शिव मूरत मौर्या रहे। संगठन के चुनाव में महामंत्री पद को छोड़कर अध्यक्ष उपाध्यक्ष आदि पदों पर निर्वाचन निर्विरोध चयन किया गया। वहीं महामंत्री पद पर राकेश कुमार व प्रदीप कुमार के बीच सहमति न बन पाने से दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनाव कराया गया। कर्मियों द्वारा अपने मतों का प्रयोग कर मतदान किया गया जिसमें राकेश कुमार को 10 व प्रदीप कुमार को आठ मत मिले। चुनाव अधिकरियों द्वारा राकेश कुमार को 10 मतों को प्राप्त करने पर विजेता घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष पद पर अमित कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर राम प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार, ऑडिटर संतोष वर्मा, प्रचार मंत्री फूलचंद्र, संगठन मंत्री कर्मवीर बनाये गये। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का संगठन के सभी सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अमित कुमार यादव व महामंत्री राकेश कुमार ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास ने संगठन के साथियों ने उन्हें दायित्व देने का काम किया है। वह उनकी आशाओं पर खरा उतरने एवं साथी कर्मचारियों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

👁 7.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this