Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे नहीं देना होगा टोल टैक्स! बार-बार सड़क धंसने पर NHAI...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे नहीं देना होगा टोल टैक्स! बार-बार सड़क धंसने पर NHAI ने रोकी वसूली

Published on

Lucknow Kanpur Expressway Toll Collection Suspended: लखनऊ से कानपुर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल कोई टोल नहीं लगेगा। सड़क धंसने और जगह-जगह खराब होने की शिकायतों के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल वसूली रोक दी है। जब तक सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह फैसला लागू रहेगा।

13 जुलाई को हुआ था एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था। अभी बीस दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि सोशल मीडिया पर शिकायतें आने लगीं। लोग तस्वीरें और वीडियो डाल रहे थे, जिनमें सड़क के कई हिस्से धंसे हुए दिख रहे थे। ऊपरी परत उधड़ गई थी और पैचवर्क भी नजर आ रहा था। आम लोगों की इन शिकायतों ने एनएचएआई को हिला दिया।

एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाया गया

एनएचएआई ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया गया। उनकी जगह बरेली की परियोजना निदेशक नवरत्न को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार कंपनी पीएनसी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कंपनी को करनी पड़ेगी। टोल की भी भरपाई उसी से ली जाएगी।

5 किलोमीटर का लगाया गया डावर्जन

जांच के लिए आईआईटी खड़गपुर की टीम बुलाई गई है। यह टीम दो दिन में मौके पर पहुंचेगी और एक हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल ने बताया कि मरम्मत का काम 6 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल करीब पांच किलोमीटर का डायवर्जन लगाया गया है। उनका कहना है कि वाहनों की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा है और गाड़ियों की संख्या भी पहले जैसी ही बनी हुई है।

अगले आदेशों तक नहीं लगेगा टोल

63 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे लखनऊ और कानपुर को तेजी से जोड़ने के लिए बनाया गया था। लेकिन इतनी जल्दी सड़क खराब हो जाना लोगों को हैरान कर रहा है। काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। एनएचएआई अब ठेकेदार, इंजीनियर और कई अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर रहा है। यात्रियों को राहत जरूर मिली है क्योंकि टोल नहीं देना पड़ रहा। लेकिन असली राहत तब मिलेगी जब सड़क पूरी तरह ठीक हो जाए और फिर से सुरक्षित सफर शुरू हो।

👁 5.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

काव्य रस की सरिता संग मानवता का संदेश: ‘सुख़न का आशिया’ की गोष्ठी में राष्ट्रकवि को दी स्वरांजलि, आदिवासी बालिका की शिक्षा के लिए...

कांकेर (छत्तीसगढ़),राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर 'सुख़न का आशिया' संस्था के...

‘आज भी जम्मू-कश्मीर के हालात में बदलाव नहीं’, सांसद इमरान मसूद बोले-अनुच्छेद 370 हटाते समय किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ

Imran Masood Latest News: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 7 साल पूरे होने, RSS प्रमुख मोहन भागवत के मुंबई में जेनजी छात्रों से संवाद कार्यक्रम और परिसीमन जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के समय किए गए वादे अब तक […]

Akhilesh Yadav Statement: ’26 हजार स्कूल बंद कर दिए, अब PDA पाठशालाओं पर FIR’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

Uttar Pradesh Assembly: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर एक साथ हमला बोला। उन्होंने स्कूलों के बंद होने, PDA पाठशालाओं पर कार्रवाई, विधानसभा में सपा विधायक सचिन यादव के निलंबन और राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उनका आरोप है […]

More like this