Homeचुनावलखनऊ भाजपा मुसलमानों को बताएगी वक्फ कानून के फायदे:'जन जागरण अभियान' के...

लखनऊ भाजपा मुसलमानों को बताएगी वक्फ कानून के फायदे:’जन जागरण अभियान’ के तहत चलाई जाएगी मुहिम, दानिश आजाद बोले- विपक्ष गुमराह कर रहा है

Published on

लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों को वक्फ कानून के फायदे बताएगी। मुस्लिम इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वक्फ बोर्ड के नए कानून को लेकर जन जागरण अभियान शुरू किया जा रहा है । भाजपा गरीब और जरूरतमंद मुस्लिमों को वक्फ बिल के जरिए अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। गरीब मुसलमानों को मिलेगा फायदा मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि मुसलमानों के आर्थिक उत्थान के लिए ये कानून लाया गया है। इस कार्य के लिए भाजपा वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाएगी। अभियान के जरिए इस कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां दूर की जाएगा। पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे को दी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी अपडेट किया जाएगा। वक्फ के नए कानून का हर गरीब मुसलमान को फायदा मिलेगा। विपक्ष गुमराह कर रहा है दानिश आजाद ने कहा कि वक्फ के नए कानून का वही लोग विरोध कर रहे हैं जो इसकी संपत्तियों का दुरुपयोग करते हैं। वक्फ की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीब और जरूरतमंद मुसलमान का है। आर्थिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर मुसलमान के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। विपक्ष के लोग गुमराह कर रहे हैं की संपत्तियां छीनी जा रही है। मोदी सरकार लगातार मुसलमानों के बीच जा रही है उनकी भलाई के लिए कार्य कर रही है। अभी तक मुसलमान को तमाम योजनाओं का लाभ दिया गया। उसी क्रम में वक्फ कानून में बदलाव करके मुसलमान को एक नई सौगात दी जा रही है।

👁 28K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this