Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरलखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव में...

लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन

Published on

लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन प्रमुख शिवम स्वरूप श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अमित सिंह सिकरवारजयदीप त्रिवेदीसूरजशिवेंद्र श्रीवास्तवबृज श्रीवास्तवचारु सिंह सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सम्मानित जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन महामंत्री धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक, लोकतांत्रिक एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। अब युवा अपने अधिकार, सम्मान और व्यवस्थित समाज के निर्माण के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर सकारात्मक योगदान देंगे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर भी सहमति बनी।

👁 27.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हाईटेंशन लाइन का कहर: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरी, 6 दुधारू भैंसों की मौत, किसानों का लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा...

मामूली बात पर बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भिड़े, वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में मामूली बात को लेकर दो...

बेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

More like this