9 वीं अंतरराष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप में आजमगढ़ के खिलाड़ी ने भारत के लिए कांस्य पदक जीत लिया कांस्य पदक जीतकर आजमगढ़ लौटे आर्यवीर सिंह का लोगों ने स्वागत किया साथ ही परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। 9 वीं अंतरराष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप में मलेशिया और थाईलैंड से भारत का तगड़ा मुकाबला था थाईलैंड को हराकर भारत ने कांस्य पदक,जीता लेकिन दूसरे राउंड में मलेशिया से शिकस्त खानी पड़ी। भारत की जीत के बाद पूरे आजमगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गयी अगले चैंपियनशिप के लिए आर्यवीर सिंह अब गोल्ड मेडल के लिए तैयारी कर रहे हैं। आर्यवीर सिंह ने जीत का श्रेय अपने गुरु और परिवार वालों को देते हुए खुशी जाहिर की आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पेंचक सिलाट के खिलाड़ी आर्यवीर सिंह ने बताया कि वह भारत का नाम रोशन करना ही उनका लक्ष्य है।
Trending Now
वियतनाम में बजा उत्तर प्रदेश का डंका,9 वीं अंतरराष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप में आजमगढ़ के खिलाड़ी ने भारत के लिए कांस्य पदक जीत लिया
