Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविवाह के 15 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या...

विवाह के 15 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; शव रखकर परिजनों का हंगामा

Published on

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव में प्रेम विवाह के महज 15 दिन बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव पत्नी के घर में मिलने के बाद परिजनों ने पत्नी और उसके पिता पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों का आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए पत्नी ने फांसी लगाने की कहानी गढ़ी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपी पत्नी और उसके पिता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। शव को गांव में रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम विवाह (निकाह) किया था और पिछले करीब 15 दिनों से अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रह रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 31.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से 10 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

​फतेहपुर। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से मानस...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 446वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने देशभक्ति और प्रकृति पर सुनाईं रचनाएं

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

UP Election 2027: जदयू ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर मंथन शुरू

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जनता दल (यूनाइटेड) भी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। लखनऊ में आयोजित पार्टी की एक […]

ओडीओपी योजना से मिलेगा प्रशिक्षण और टूलकिट, चिकनकारी कारीगरों के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन शुरू

ODOP Scheme 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद, एक उत्पाद (ODOP)’ योजना के तहत लखनऊ जनपद के पारंपरिक हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े कारीगरों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, लखनऊ ने चिकनकारी एवं ज़री-जरदोज़ी ट्रेड से जुड़े […]

More like this