Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरवैश्विक स्तर पर सराहा गया भारतीय वेटरनरी मॉडल, डॉक्टर अमित को मिला...

वैश्विक स्तर पर सराहा गया भारतीय वेटरनरी मॉडल, डॉक्टर अमित को मिला सम्मान

Published on

रिपोर्ट- आदर्श तिवारी

फतेहपुर। जनपद के प्रख्यात पशु चिकित्सक डॉ. अमित सिंह चौहान ने गिद्ध संरक्षण व वन्यजीव संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का मान बढ़ाया है। विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों को बचाने हेतु पशुओं में इस्तेमाल होने वाली खतरनाक दवाओं पर रोक और सुरक्षित विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा देने जैसे उनके प्रयासों के लिए उन्हें ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ (लंदन) द्वारा सम्मानित किया गया। शुक्रवार को इंटास फार्मा (अहमदाबाद) के औषधि विशेषज्ञ अतुल सचान, क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष शुक्ला और जिला प्रभारी विपिन तिवारी ने उन्हें आधिकारिक प्रमाणपत्र सौंपकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में देश में गिद्धों की आबादी मात्र 1% रह गई है, जिसे देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण अभियान चल रहा है और इसी कड़ी में देशभर के चुनिंदा विशेषज्ञों को सम्मान दिया जा रहा है। इस उपलब्धि पर डॉ. चौहान के पिता और वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आनंद सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान परिवार, जनपद तथा समाज सभी के लिए गर्व का विषय है।

👁 24.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this