फतेहपुर- विद्युत विभाग की अनियमित कार्यप्रणाली की शिकायत व्यापारी अखिलेश कुमार अशोक नगर फतेहपुर ने उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा से करते न्याय की मांग की, अखिलेस कुमार ने साक्ष्य प्रस्तुत करते बताया कि प्रार्थी की निजी 10 बीघा भूमि थरियांव में पेट्रोल पंप के बगल स्थित है विद्युत विभाग खागा ने प्रार्थी की निजी भूमि पर 2 विद्युत पोल गाड़ दिये है प्रार्थी द्वारा विरोध करने उपरान्त भी विद्युत पोलो को नहीं हटाया जिसकी सूचना प्रार्थी ने थाना थरियांव विद्युत अधीक्षण अभियन्ता अधिशाषी अभियंता सहित सम्बंधित विद्युत अधिकारियों को दी परन्तु किसी ने संज्ञान में लेकर कोई कार्यवाही नहीं की, व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा किसी की निजी भूमि में कब्जा करना अपराध है शीघ्र ही मा जिलाधिकारी महोदय जी को विषय का संज्ञान देकर न्याय संगत कार्यवाही की मांग व्यापार मण्डल करेगा अवसर पर राजेश सोनी सुमित रस्तोगी अखिलेस कुमार उपस्थित रहे*
Trending Now
व्यापारी की जमीन पर गाड़ दिए गए विद्युत के खम्भे व्यापारियों ने हटवाने की उठाई मांग






