Homeराज्यशराब के लिए पत्नी से मांगे पैसे, मना करने पर सब्बल से...

शराब के लिए पत्नी से मांगे पैसे, मना करने पर सब्बल से किया हमला – गंभीर रूप से घायल, आरोपी पति गिरफ्तार

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर

फतेहपुर थाना असोथर क्षेत्र के सेमरी गांव में एक शराब के लती पति ने अपनी पत्नी पर सब्बल से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब महिला ने शराब के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़िता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला के बेटे राहुल पासवान ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पिता चेतराम वर्षों से शराब का लती है। 18 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे उसकी मां सुनीता देवी धान की रोपाई का काम खत्म कर घर लौटी थीं। तभी शराब के नशे में धुत चेतराम ने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब सुनीता देवी ने पैसे देने से इंकार किया तो चेतराम आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर घर में रखे लोहे के सब्बल से उनकी मां के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया।

हमले के बाद सुनीता देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से राहुल उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गया, जहां उनकी हालत में सुधार हुआ हो रहा है। अगले दिन 19 जुलाई को राहुल ने थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के बेटे की तहरीर पर आरोपी चेतराम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

👁 14.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this