Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशहर के जयराम नगर में राष्ट्र नायक सुभाष चन्द्र बोस के जन्म...

शहर के जयराम नगर में राष्ट्र नायक सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस व भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस के पूर्व दिवस पर सामाजिक न्याय जन जागरण संगोष्ठी

Published on

फतेहपुर- शहर के जयराम नगर में राष्ट्र नायक सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस व भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस के पूर्व दिवस पर सामाजिक न्याय जन जागरण संगोष्ठी का आयोजन सविता महा सभा उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर के संरक्षक प्राचार्य बलराम सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  अशोक कुमार सिंह सविता, विशिष्ट अतिथि अन्नू श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भाजपा व पूर्व विधायक सदर फतेहपुर मा० विक्रम सिंह, प्रो० मिथलेश कुमार सिंह सविता प्रदेश अध्यक्ष सविता महा सभा उत्तर प्रदेश के द्वारा भारत माता, राष्ट्र नायक सुभाष चन्द्र बोस, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर व विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन व माल्यार्पण के साथ हुआ| कु० काव्य, द्रिसना, दृष्टि, लक्ष्मी, पूजा द्वारा सरस्वती वंदना व नाट्य मंचन किया गया | प्रो० मिथलेश कुमार सिंह सविता द्वारा गायत्री यज्ञ सम्पादित किया गया| प्रो० मिथलेश सिंह सविता द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया की सुभाष चन्द्र बोस समस्त भारतीयजनो के दिलो में राज करने वाले सर्व मान्य राष्ट्र नायक है जिनका जन्म 23 जनवरी १८९७ को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था|  इनके द्वारा २१ अक्टूबर १९४३ को सिंगापूर में आजाद हिन्द फ़ौज का गठन करते हुए भारत को स्वतंत्र घोषित कर आजाद भारत की सरकार का गठन किया गया था | सुभाष चन्द्र बोस स्वतंत्र, सशक्त, स्वाभिमानी भारत के निर्माण के लिए अंतिम श्वास तक संघर्षरत रहे | देश की आजादी के 78 वर्षो बाद भी सुभाष चन्द्र बोस के अप्रतिम नेतृत्व, किये गए त्याग व बलिदान के लिए आजाद भारत में अभी तक उचित सम्मान नहीं मिला है | भारत सरकार को भारत की संसद में प्रस्ताव लाकर संवैधानिक रूप से सुभाष चन्द्र बोस को राष्ट्र नायक व उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस घोषित करना चाहिए | भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर सुभाष चन्द्र बोस के सपनो का भारत बनाने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे | उनके द्वारा आजादी की लड़ाई में, राष्ट्र भाषा हिंदी को शिक्षा का माध्यम बनाने, स्थापित करने, शोषित वंचित समाज व मात्र शक्ति को समुचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए अतुलनीय योगदान किया गया गया| मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह सविता जी द्वारा कहा गया की महात्मा गाँधी को राष्ट्र पिता की उपाधि से संबोधित करने वाले सुभाष चन्द्र बोस थे किन्तु सुभाष चन्द्र बोस को आजाद भारत में समुचित सम्मान न देते हुए उनके योगदान को दबा दिया गया| प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश की आजादी में  योगदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने का कार्य किया गया है इंडिया गेट नयी दिल्ली में जार्ज पंचम की मूर्ति के लिए अरक्षित स्थान में राष्ट्र नायक सुभाष चन्द्र बोस की लैज़र प्रतिमा को स्थापित करने का कार्य किया है | नयी शिक्षा नीति में क्षेत्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को पाठ्यक्रमो में समिलित करने का निर्णय लिया गया है | विशिष्ट अतिथि अन्नू श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा  घोषणा की गई की राष्ट्र नायक के नाम पर  पार्क का निर्माण करते हुए भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी | मा० पूर्व विधायक विक्रम सिंह द्वारा कहा गया कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर यहाँ तक पहुचे | कार्यक्रम में सविता महा सभा उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर के जिला अध्यक्ष राम शंकर सविता, महा मंत्री बृजेश सेन, संगठन मंत्री विमल कुमार, जिला प्रभारी संतराम फौजी आदि द्वारा विक्लोंग, विधवा, गरीब महिलाओ, मजदूरों आदि को कम्बल वितरण का कार्य गया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक चिकित्साधिकारी पी० के० सिंह, राकेश प्रजापति, छोटकू सविता, विमलेश सविता, पप्पू, जीतेन्द्र वर्मा, अन्नू सविता, विजय कुमार, संगीता सेन, संदीप, पुत्तन, अशोक कुमार फौजी, राजोल सेन, हरीश सविता, मनोज सविता, कपूर कुमार, साकेत कुमार सेन प्रवेश कुमार, भानु  दिवाकर, अजयपाल, हरीश चन्द्र कोइरी, मोहन लाल प्रजापति, राजेश सिहार, कामता सैनी, पुती मौर्या, रवि शंकर, गंगा राम शैनी, गोविन्द, राजन, राज बहादुर बाल्मीकि, गुडिया लोधी, सुघर लोधी, मनोज प्रधान, शंकर लाल, सुरेन्द्र सविता आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे | प्रधान मंत्री भारत सरकार व मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी फतेहपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया |

👁 32.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]