Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशार्ट सर्किट से धधका खेत, 6 किसानों की 30 बीघे गेहूं की...

शार्ट सर्किट से धधका खेत, 6 किसानों की 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक

Published on

फतेहपुर:जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक शार्ट सर्किट के चलते गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत खेतों के पास से गुजर रही बिजली लाइन में हुए शार्ट सर्किट से हुई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे करीब 6 अलग-अलग किसानों की लगभग 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और बाल्टी, पाइप व अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझाई गई, तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था।

घटना की जानकारी पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

इस घटना के बाद गांव में दहशत और किसानों में मायूसी का माहौल है, क्योंकि उनकी मेहनत की पूरी फसल कुछ ही समय में जलकर खाक हो गई

👁 58.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

वोटर आईडी से सरकारी योजनाओं को जोड़ना गरीबों के अधिकारों पर कुठाराघात, पेंशन और राशन को चुनावी पहचान का मोहताज न बनाए सरकार: मिस्बाहुल...

फतेहपुर, असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक़ ने केंद्रीय...

‘पूरे लखनऊ को भीड़ से भर देंगे’, मायावती ने 550 पदाधिकारियों के साथ बनाई 6 दिसंबर की रैली की रणनीति

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी...

BJP UP Mission 2027: एसआईआर से चुनावी रणनीति तक, भाजपा ने बढ़ाई सियासी मोर्चेबंदी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राजनीतिक और संगठनात्मक मोर्चे...

More like this