Homeराष्ट्रीयसंतों ने किया युद्ध अभ्यास,पीएम आदेश करें,पाक से लड़ेंगे : संत

संतों ने किया युद्ध अभ्यास,पीएम आदेश करें,पाक से लड़ेंगे : संत

Published on

प्रयागराज :  श्रृंगवेरपुर धाम के जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महराज ने अपने शिष्यों के साथ गंगा तट श्रृंगवेरपुर गंगा घाट पर शस्त्र का अभ्यास किया। संतों का कहना हैं कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत का प्रतेक देशवासी लेना चाहता है। देशवासियों के अंदर आतंकवाद की नर्सरी कहे जाने वाले पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश भरा पड़ा है। यहां तक की संत, महात्मा भी चाहते हैं कि पाकिस्तान का नेस्तनाबूत हो। संत महात्माओं का मानना है कि किसी भी बीमारी का इलाज जड़ से होना चाहिए ताकि वह दोबारा पांव ना पसार सके।  संगम नगरी प्रयागराज का वह स्थान जहां प्रभु श्रीराम के जन्म के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ शृंग ऋषि ने किया था वहां से धर्म और देश की रक्षा के लिए तलवार उठ गए हैं। उन्होंने कहा कि शस्त्र को गंगा स्नान करके विधि विधान के साथ पूजन किया गया इसके बाद अभ्यास किया जा रहा है ताकि पाकिस्तान से संत महात्मा बदला ले सकें।  जगतगुरु के सानिध्य में लोक कल्याण, जन कल्याण, धर्म रक्षा  के लिए श्रृंगवेरपुर के पावन धरती पर संत महात्माओं के आशीर्वाद से शास्त्र का अभ्यास किया जा रहा है पूरे देश में सनातन धर्म को जागृत किया जा रहा है। श्रृंगवेरपुर धाम से जुड़े सभी साधु, संत, महात्मा, बटुक महाराज पुराने अस्त्र-शस्त्र निकालकर गंगा स्नान कराया ह। इसके बाद शस्त्र की पूजा की गई है और अभ्यास किया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर शैतान पाकिस्तान को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी आदेश करेंगे पूरा संत समाज अपने शास्त्र के साथ लड़ाई लड़ेगा।

👁 9.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

असोथर/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के हरनावा गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता...

गांधी पार्क से योग सप्ताह का शुभारंभ, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किया उद्घाटन

फतेहपुर,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार सुबह गांधी...

विश्व रक्तदाता दिवस पर महादान: 25 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

फतेहपुर,विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' एवं 'मानस...

More like this

असोथर में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

असोथर/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के हरनावा गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता...

गांधी पार्क से योग सप्ताह का शुभारंभ, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किया उद्घाटन

फतेहपुर,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार सुबह गांधी...