फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दंपति की मौत से हड़कंप मच गया। दोनों के शव उनके ही घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतकों की पहचान रामबरन दिवाकर और उनकी पत्नी रूप रानी के रूप में हुई है। दोनों के मृत मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की खबर फैलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।








