Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसंवेदना हॉस्पिटल में लगेगा फ्री मेडिकल कैंप, लिवर और पेट रोगों का...

संवेदना हॉस्पिटल में लगेगा फ्री मेडिकल कैंप, लिवर और पेट रोगों का होगा इलाज  गैस, पथरी, लिवर और कैंसर रोगियों के लिए राहत, फतेहपुर में निशुल्क शिविर 24 जून को

Published on

फतेहपुर। जिले के नई तहसील चौराहा स्थित संवेदना हॉस्पिटल में 24 जून 2026 (बुधवार) को विशेष गैस्ट्रो सर्जरी परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पूर्णतः निशुल्क होगा, जिसमें लिवर, पित्ताशय, अग्न्याशय और आंतों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर में वेलसन मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉ. अभिषेक गौतम (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एवं HPB सर्जन) मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे। शिविर का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

डॉ. अभिषेक गौतम ने बताया कि शिविर में फैटी लिवर, सिरोसिस, हेपेटाइटिस, लिवर ट्यूमर, गॉल ब्लैडर की पथरी, पित्त नली की पथरी, अग्न्याशय की बीमारियां, आंतों के रोग, विभिन्न प्रकार के कैंसर, हर्निया, फिशर, फिस्टुला और गैस-एसिडिटी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।

शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों को आधुनिक जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा परामर्श मिलने से मरीजों को बड़े शहरों की दौड़-भाग से राहत मिलेगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। यह जानकारी देते हुए प्रबन्धक नितिन मिश्रा ने बताया कि इच्छुक मरीज एवं उनके परिजन पूर्व पंजीकरण अथवा अधिक जानकारी के लिए 8840643642 एवं 7042840428 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

👁 40.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

ड्रोन पर निशाना साधने के दौरान चली गोली, बारात में मचा हड़कंप; एक की मौत, चार घायल

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हैटा गांव में एक शादी समारोह के दौरान...

फतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन संरक्षण को लेकर कथित तौर पर हुई बातचीत का एक...

रिंद नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

फतेहपुर। जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित रिंद नदी में रविवार को एक अज्ञात युवक...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर, शादीपुर चौराहे पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शादीपुर चौराहे पर मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का...

More like this