इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि जीएसटी स्लैब को कम करने के मुद्दे को कहा कि जिस तरीके से जीएसटी कानून में बदलाव कई बार किए गए उसके बाद भी अब फिर बदलाव किए गए इससे किसी का भला नहीं होने वाला उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि इतने दिनों के अंतराल में जीएसटी के मामले में आखिर किसने मुनाफा कमाया इसका भी खुलासा किया जाना चाहिए छोटे व्यापारियों का इससे लाभ नहीं हुआ और लगातार सरकार किस पर संशोधन कर रही है तो आखिर जीएसटी पर मुनाफा कमाने वाले कौन लोग थे उन्होंने अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाने के मुद्दे पर कहा कि जिस तरीके से अमेरिका अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहा है तो हमें भी विचार करना चाहिए कि हम अपने देश की आर्थिक स्थिति कैसे मजबूत करें,डीएपी खाद किसानों को इसलिए नहीं मिल रही है क्योंकि पीडीए ही ज्यादातर खेती किसानी बड़े पैमाने पर करता है, इसलिए डीएपी नहीं मिल रही है,
Trending Now
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने GST के मामले में BJP को घेरा
👁 13.3K views







