Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसरकंडी जांच बवाल:-सरकंडी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के दौरान...

सरकंडी जांच बवाल:-सरकंडी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के दौरान बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

सरकंडी ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत असोथर में कराए गए विकास कार्यों की जांच के दौरान बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब जांच के बाद ग्राम प्रधान पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया, जबकि अधिकारी-कर्मचारी जान बचाकर मौके से निकल गए।

जानकारी के अनुसार पीडी मनरेगा शेष्मणि के नेतृत्व में बीडीओ असोथर, ज्वाइंट बीडीओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जेई आरईडी, जिला लेखाधिकारी एवं छह ग्राम विकास अधिकारियों की संयुक्त टीम बुधवार को सरकंडी पहुंची थी। टीम ने ग्राम पंचायत सरकंडी तथा ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत मद से कराए गए कार्यों की स्थलीय जांच की।

जांच के दौरान खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, शौचालय, नलकूप मरम्मत, रीबोर, नाली निर्माण सहित अन्य कार्यों को परखा गया। इन कार्यों को लेकर रोशन सिंह, इंद्रेश तिवारी, हड़तालिकां दत्त, मनोज शर्मा एवं राहुल सिंह द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया था। इसी शिकायत के क्रम में जांच टीम सरकंडी खास, बदलेवा, शीतल का डेरा, रामकरण का डेरा, राम सहाय का डेरा और मंजी कुआं पहुंची थी।

जांच समाप्त होने के बाद शाम करीब चार बजे लौटते समय, जांच स्थल से लगभग एक किलोमीटर पहले सरकंडी खास के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों से लैस लोग मारपीट पर आमादा हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं।

थाना प्रभारी असोथर ने बताया कि जांच के दौरान एहतियातन दोनों पक्षों को अलग-अलग रखा गया था। अधिकारियों के साथ केवल प्रधान पक्ष के चार लोग और शिकायतकर्ता को ही जांच स्थल तक जाने दिया गया था। वापसी में दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से मारपीट हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत करा दिया। अधिकारियों पर किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 58.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विवाह के 15 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; शव रखकर परिजनों का हंगामा

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव में प्रेम विवाह के महज...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से 10 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

​फतेहपुर। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से मानस...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 446वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने देशभक्ति और प्रकृति पर सुनाईं रचनाएं

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

UP Election 2027: जदयू ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर मंथन शुरू

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जनता दल (यूनाइटेड) भी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। लखनऊ में आयोजित पार्टी की एक […]

More like this