Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसरकंडी प्रधान पुष्पा देवी की अरेस्टिंग को लेकर ब्राह्मण चेतना मंच ने...

सरकंडी प्रधान पुष्पा देवी की अरेस्टिंग को लेकर ब्राह्मण चेतना मंच ने भरी हुंकार ,गिरफ्तारी के तरीके पर जताया रोष।

Published on

फतेहपुर-  ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर असोथर ब्लॉक के सरकंडी ग्राम प्रधान पुष्पा द्विवेदी को गिरफ्तार करने के तरीके को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया।
प्रेस कांफ्रेंस में संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार  निश्चित एक जांच का विषय है परंतु जिस प्रकार महिला प्रधान पुष्पा द्विवेदी को उनके  घर से बिना किसी महिला आरक्षी को साथ लिए घसीट कर लाया गया बहुत ही निंदनीय है साथ ही ब्राह्मण समाज का घोर अपमान है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता हम इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई के लिए तैयार हैं। संस्थान के संरक्षक राजेंद्र तिवेदी ने कहा कि जिस प्रकार एक डकैत की तरह ब्राह्मण महिला को उनके घर से पुलिस लाई बहुत ही शर्मनाक है उन्हें कपड़े बदलने तक का समय नहीं दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि इस घृणित घटना के बावत मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से भी शिकायत की जाएगी एवं घटना के विरुद्ध आगे भी लड़ाई जारी रहेगी उन्होंने यह भी कहा कि जिले के हर ब्राह्मण को आगे आकर इस घटना का विरोध दर्ज करना चाहिए क्योंकि यह ब्राह्मणों की अस्मिता पर सवाल है। संस्थान प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र में आपसी तनाव पैदा करने की यह राजनैतिक साजिश है जिसे ब्राह्मण समुदाय समझ रहा है इस तरह से किसी महिला की गिरफ्तारी स्वयं ही संशय सिद्ध करती है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संस्थान के नगर अध्यक्ष ब्रज किशोर शुक्ला,  संस्थान सचिव शिवा कांत दीक्षित भी मौजूद रहे।

👁 32.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this