Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसरकारी राशन वितरण के दौरान हंगामा, प्रधान के ससुर पर तमंचा लहराने...

सरकारी राशन वितरण के दौरान हंगामा, प्रधान के ससुर पर तमंचा लहराने का आरोप

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)।

असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐझी में सरकारी राशन वितरण के दौरान विवाद और दबंगई का मामला सामने आया है। गांव के अधिकृत कोटेदार ने प्रधान के ससुर पर अवैध तमंचा दिखाकर धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस चौकी प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया है।
ग्राम ऐझी के कोटेदार जगरूप सिंह पुत्र रामनारायण सिंह और रामराज पासवान पुत्र परमेश्वर पासवान ने थाने में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि वह निर्धारित समय पर सरकारी राशन का वितरण कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव की प्रधान हेमसुता पत्नी सुरेंद्र दुबे के ससुर रामशंकर दुबे पुत्र मिश्रीलाल दुबे राशन की दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
पीड़ितों का आरोप है कि रामशंकर दुबे ने अवैध तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कोटेदार का कहना है कि आरोपित अक्सर राशन वितरण में बाधा उत्पन्न करता है, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों में भय का माहौल है।
पीड़ितों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में राशन वितरण सुचारु रूप से हो सके और गरीबों को मिलने वाला अनाज बाधित न हो।
वहीं, इस मामले में बुधरामऊ चौकी प्रभारी अंकित सिंह का कहना है कि कोटेदार द्वारा लगाए गए आरोप गलत प्रतीत हो रहे हैं। उनके अनुसार, “60 वर्षीय वृद्ध द्वारा तमंचा लहराने की बात संदिग्ध है।” पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

👁 22.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत, दो दिन में शुरू होगा नाली निर्माण-चेयरमैन

फतेहपुर- नगर पंचायत असोथर क्षेत्र में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का...

फतेहपुर: आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, दो गंभीर घायल

जानिकपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दोनों पक्षों की...

“युवाओं की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के खिलाफ” : हेमलता पटेल, पेपर लीक और सोनम वांगचुक मुद्दे पर सरकार को घेरा

फतेहपुर -गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी और बहुआ ब्लॉक...

फतेहपुर: पत्रकार के घर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया की खुन्नस में चली थी गोली

फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने पत्रकार शाहिद अली के घर पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना...

More like this