फतेहपुर- जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती समारोह अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा जयन्ती समारोह के विषयों पर प्रकाश डालते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए श्री पाल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जिस सम्मान के हकदार थे उसे कांग्रेस ने कभी नहीं दिया गया, क्योंकि जवाहरलाल नेहरू जी उनके नेतृत्व दक्षता क्षमता के आगे कभी नहीं टिकते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार बनते ही उनकी विशालकाय प्रतिमा का निर्माण कराया गया, वहीं,,रन फॉर यूनिटी,31अक्टूबर से लगातार 6 कार्यक्रम लगातार संचालित होंगे,हम प्रत्येक बूथ पर सरदार के योगदान व विचारों को साझा करते हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय द्वारा आगामी अभियान को संगठन द्वारा सकुशल संपन्न कराने को लेकर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई,जिलाध्यक्ष श्री मुखलाल पाल द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा कि फतेहपुर में सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी,इस अवसर कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र सचान , पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह,खागा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता,जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल,बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, अशोक मिश्रा,चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव,उदय लोधी, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम ज्योति प्रवीण साधना सिंह रेखा मिश्रा, मनोज मिश्रा,प्रवीण सिंह, अमित शिवहरे, विक्रम सिंह चंदेल,विजय प्रताप सिंह, सुमित द्विवेदी,अतुल त्रिवेदी,पवन मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव,स्वरूप राज सिंह जूली, ओम् मिश्रा,राधा साहू, ज्ञानचन्द्र केसरवानी, सुरेन्द्र सोनकर,नीरज सेंगर, अरविंद बाजपेई,जितेंद्र सिंह गौतम, आदित्य त्रिवेदी, अखिलेश पटेल, अवनीश मौर्य,राजूपाल विलंदा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
Trending Now
सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान जिला कार्यशाला सम्पन्न।






