Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान, मरीज की बचाई...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान, मरीज की बचाई जान

Published on

फतेहपुर। जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक बार फिर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। संस्था के सदस्यों ने समय रहते रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, एक मरीज को तत्काल ‘ए पॉजिटिव (A+)’ रक्त की आवश्यकता थी। परिजन कई स्थानों पर रक्त की तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें रक्त उपलब्ध नहीं हो सका। इसी बीच मामले की जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को दी गई। सूचना मिलते ही संस्था के सक्रिय सदस्य जिशान शेख और सौरभ मौर्य मदद के लिए आगे आए और मानस रक्त केंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

रक्तदान के बाद मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली और संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि रक्त की उपलब्धता न होने के कारण वे काफी परेशान थे, लेकिन संस्था के सहयोग से समय पर रक्त मिल सका और मरीज का उपचार सुचारू रूप से जारी है।

इस दौरान संस्था से गुरमीत सिंह, आकांक्षा सहित मानस रक्त केंद्र की टीम के अमन, अनामिका पाल, अंजलि और विष्णु मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। इसलिए स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। संस्था लगातार जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।

👁 22.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पति से विवाद के बाद मां ने बच्चों संग खाया जहर, एक मासूम की मौत

फतेहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जाफरगंज थाना...

मोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों के मोबाइल जलकर राख

फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में उस समय हड़कंप मच...

 पूर्व विधायक BJP नेता आदित्य पांडे का पलटवार, बिजली चोरी का मुकदमा बताया फर्जी,जमकर गरजे

यूपी के फतेहपुर जिले में बिजली चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर...

गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने डीएम के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर में गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग एक बार फिर जोर...

More like this