Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसहकारी समिति का सहायक आयुक्त ने किया उद्घाटन, किसानों को मिलेंगे बहुउपयोगी...

सहकारी समिति का सहायक आयुक्त ने किया उद्घाटन, किसानों को मिलेंगे बहुउपयोगी लाभ

Published on

फतेहपुर-  बहुआ विकास खंड के  महाना गांव में  कृषि विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित सहकारी समिति का शुभारंभ  सहायक आयुक्त सहकारिता राजेश कुमार चौधरी ने फीता काटकर  किया। किसानों को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त ने बताया कि इस समिति के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को बीज, दवा, खाद सहित अन्य कृषि सामग्रियाँ आसानी से उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियाँ किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और इन समितियों के माध्यम से किसानों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रबंधक ने सहायक आयुक्त का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य किसानों की लागत कम करना और उन्हें समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी उपज और आय में वृद्धि हो सके। इस मौके पर रामदीन सिंह,तरुण विक्रम सिंह,बलवीर सिंह,सर्वेश सिंह,अचल, रामू सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

👁 18K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this