Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसीसीटीवी में कैद साइकिल चोर,एक सप्ताह बाद भी मुकदमा नहीं, फुटेज और...

सीसीटीवी में कैद साइकिल चोर,एक सप्ताह बाद भी मुकदमा नहीं, फुटेज और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं, चोर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

Published on

फतेहपुर- नगर पंचायत असोथर में साइकिल चोरी का मामला सामने आने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। पीड़ित फल व्यापारी का आरोप है कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने और थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही आरोपी को पकड़ने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई हुई। इससे व्यापारियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।
कस्बा निवासी फल व्यापारी रहीश राइन के अनुसार, 13 जुलाई को उन्होंने अपनी साइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर साइकिल गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाना असोथर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति साइकिल ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि उसका चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पहचान की संभावना है। इसके बावजूद पुलिस अब तक आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है।
रहीश राइन का आरोप है कि शिकायत दिए हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो आरोपी तक पहुंचना आसान हो सकता था। अब चोर खुलेआम घूम रहा है और पुलिस केवल जांच का हवाला दे रही है।
व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से असुरक्षा का माहौल बन गया है। उनका आरोप है कि छोटी-छोटी चोरी की घटनाओं में भी समय पर कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गई साइकिल बरामद करने की मांग की है।
वहीं, जरौली चौकी प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 24.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रामायण पाठ से दीपदान तक, 26 अक्टूबर को वाल्मीकि भक्ति में सराबोर होगा यूपी; लालापुर बनेगा मुख्य केंद्र

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि...

गांवों में संपत्ति के दस्तावेज से किसानों की डिजिटल पहचान तक, यूपी में राजस्व व्यवस्था बदलने की बड़ी पहल

उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग की भूमिका अब जमीन के अभिलेखों के रखरखाव तक...

शिवा शर्मा मर्डर केस: हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा के हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा शुक्ला को कोर्ट से...

53 दिन से धरना, अब राजभर के दरबार में गुहार: 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को संशोधित परिणाम का इंतजार

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षण संबंधी कथित विसंगति को...

More like this