Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, असोथर थाने में मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, असोथर थाने में मुकदमा दर्ज

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर।

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और जानमाल की धमकी देने के आरोप में थाना असोथर में एक ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति का समूह उनके खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखता है और उन्हें धमकाता है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडी ग्राम सभा की रहने वाली ग्राम प्रधान पुष्पा देवी पत्नी संतोष कुमार द्विवेदी ने थानाध्यक्ष असोथर को तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति संतोष कुमार द्विवेदी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैं। इसी रंजिश में गांव के ही जे.पी. कश्यप अपने साथियों रोशन व इंद्रेश के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। यही नहीं, कश्यप द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं। कई बार विरोध करने के बावजूद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पीड़िता ग्राम सभा क्षेत्र में जाने से भी डर रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 33K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this