फतेहपुर – हर घर स्वदेशी,घर घर स्वदेशी,, अभियान जिला कार्यशाला जेल रोड भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य सलिल विश्नोई द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया गया, श्री विश्नोई ने कहा कि आज हमारा देश विश्वशक्ति के रूप में प्रतिष्ठित हो रहा है,हम स्वदेशी उत्पाद को अपना कर सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ावा दे सकते हैं, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में देश विकासशीलगतिविधियों में काफी पिछड़ गया, उसके पीछे वह भ्रष्टाचार का वायरस था जो उस समय देश भर में फैला था इस बात को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी द्वारा देश वासियों के मध्य साझा भी किया गया था, लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा कभी इस पर सुधार की सोंच नहीं पनपी,आज देश विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में है जो अनवरत देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प में दिन रात मेहनत करते हैं, कार्यक्रम में उपस्थित निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि हमें अपने आसपास ख़ासतौर पर युवाओं को स्वदेशी उत्पाद अपनाने को प्रेरित करना चाहिए, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने का सपथ दिलाई गई, कार्यक्रम का संचालन अभियान के जिला सहसंयोजक व जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया द्वारा किया गया, कार्यक्रम में पुष्पराज पटेल,मनोज मिश्रा, प्रवीण सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, सुमित द्विवेदी,रामकृष्ण उज्ज्वल, प्रदीप गर्ग, कालीचरण श्रीवास्तव ,विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, यशवंत गिहार, डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी,जितेंद्र सिंह बेरागढीवा,अतुल त्रिवेदी, सुशील तिवारी बच्चा,स्वरूप राज सिंह जूली, सिद्धार्थ दीक्षित,जेपी फौजी,बृजेश द्विवेदी,संजय लाला,भानुप्रताप सिंह गौतम, विवेक सिंह, अवनीश मौर्य, राजू पाल बिलंदा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
Trending Now
स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर व समृद्धिशाली भारत बनायेंगे – सलिल विश्नोई






