Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्वर्णकार समाज 2027 चुनाव में बढ़ाएगा राजनीतिक भागीदारी, लखनऊ में होगी बड़ी...

स्वर्णकार समाज 2027 चुनाव में बढ़ाएगा राजनीतिक भागीदारी, लखनऊ में होगी बड़ी रैली

Published on


फतेहपुर। “स्वर्णकार समागम उत्तर प्रदेश” के संयोजक मनीष वर्मा और सहसंयोजक राजेश सोनी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जनपद फतेहपुर का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तार से संवाद किया।

दौरे के बाद जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मनीष वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज अब एकजुट होकर पंचायत से लेकर विधानसभा तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 के चुनाव में समाज का लक्ष्य अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व हासिल करना है।

मनीष वर्मा ने यह भी जानकारी दी कि समाज की ताकत को प्रदर्शित करने और राजनीतिक संदेश देने के लिए आगामी सितंबर माह में लखनऊ में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे राजनीतिक रूप से जागरूक बनें और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे आएं।

इस मौके पर समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीति को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत 

👁 71.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप, पुलिस का शिकंजा कसा — मुख्य आरोपी पर गैंगस्टर की तैयारी

फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में पुलिस...

फतेहपुर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा...

डीएम निधि गुप्ता वत्स का रारा गौशाला पर औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई

फतेहपुर जनपद में प्रशासनिक सख्ती एक बार फिर देखने को मिली, जब जिलाधिकारी निधि...

More like this

मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप, पुलिस का शिकंजा कसा — मुख्य आरोपी पर गैंगस्टर की तैयारी

फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में पुलिस...

फतेहपुर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा...