कावड़ यात्रा के दौरान नाम बदलकर ढाबा होटल चलाने को लेकर चल रहे विवाद पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है। हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि जैसे हमें हिंदू होने पर गर्व है। वैसे सभी मुसलमानों को भी अपने धर्म पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमानो के पूर्वज भी हिंदू हैं इसलिए नाम बदलने का कोई मतलब नहीं है। सभी को अपना नाम उजागर करना चाहिए। अगर लोगों की मर्जी होगी तो वे होटल पर आकर खाना खाएंगे। नाम बदलर व्यापार करना व्यावहारिक और धार्मिक रूप से गलत है। वहीं महाराष्ट्र में चल रहे मराठी और हिंदी विवाद पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश की सभी भाषाओं के साथ मराठी का भी सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन अलग-अलग भाषा, वर्ग संप्रदाय के आधार पर हिंदुओं को आपस में नहीं लड़ना चाहिए। इससे सनातन और राष्ट्रीय एकता को क्षति पहुंचती है।
Trending Now
स्वामी रामदेव ने कहा कि जैसे हमें हिंदू होने पर गर्व है। वैसे सभी मुसलमानों को भी अपने धर्म पर गर्व होना चाहिए।
