Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहथगांव में युवक ने फांसी लगाई, गांव में मातम—नशे की लत की...

हथगांव में युवक ने फांसी लगाई, गांव में मातम—नशे की लत की वजह सामने आई

Published on

आदर्श तिवारी

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। गांव के रहने वाले विमल कुमार (35) पुत्र रामराज का शव घर के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। आस-पास के लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि विमल काफी समय से शराब और गांजे का आदी था। अक्सर नशे में रहता था और मां से पैसों की मांग को लेकर घर में कहा-सुनी भी होती थी। लोगों ने बताया कि विमल के पिता की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी, जिसके बाद से परिवार की हालत कमजोर हो गई थी और विमल ने काम-काज भी पूरी तरह छोड़ दिया था।

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।
मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों को संभालना पड़ रहा है। मां ने बिलखते हुए बताया कि विमल अविवाहित था और वह कई सालों से उसकी शादी कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन नशे की आदत की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाती थी। घर में दोनों—मां और बेटा—ही रहते थे।

थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। ग्रामीणों के बयान लिए जाएंगे और परिवार की दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी तक किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

👁 51.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में पूर्व सैनिक संगठनों का बड़ा फैसला: हितों की लड़ाई के लिए बनी समन्वय समिति, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर में आज पूर्व सैनिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...

अघोषित कटौती से बेहाल जनजीवन, बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल शहर से लेकर गांव तक पब्लिक परेशान

फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच थरियांव पावर हाउस क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने...

पाली वाल की विशेष पहल- फतेहपुर में सस्ती दरों पर आज से पैथोलॉजी जांच शुरू आम जनता को मिलेगा बड़ा लाभ 28 अप्रैल तक...

रिपोर्ट-अपर्णा सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आम लोगों को राहत देने के लिए...

अग्निशमन सेवा सप्ताह: निबंध में लिबा, संवाद में खदीजा व चित्रकला में जायरीन अव्वल

फतेहपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को विकास भवन स्थित प्रेक्षागृह में पुरस्कार...

More like this