Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहाईटेंशन लाइन का कहर: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरी, 6...

हाईटेंशन लाइन का कहर: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरी, 6 दुधारू भैंसों की मौत, किसानों का लाखों का नुकसान

Published on

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर 6 दुधारू भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पशुपालक किसानों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया जा रहा है कि किसान अपनी भैंसों को नदी में पानी पिलाने के लिए लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया और सभी भैंसें करंट की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से छहों भैंसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों के अनुसार मृत दुधारू भैंसों की अनुमानित कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। एक साथ छह भैंसों की मौत से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और पीड़ित किसान को शासन स्तर से हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

👁 17.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मामूली बात पर बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भिड़े, वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में मामूली बात को लेकर दो...

बेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन

लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...

More like this