Homeराज्यउत्तर प्रदेश12 दिन बाद कब्र से निकला गुफरान का शव, 8 लोगों पर...

12 दिन बाद कब्र से निकला गुफरान का शव, 8 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Published on

यूपी के अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में गुफरान की आत्महत्या का मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। आत्महत्या के 12 दिन बाद प्रशासन ने शुक्रवार को कब्र से गुफरान का शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि गुफरान ने मौत से पहले एक वीडियो और सुसाइड नोट में आठ लोगों का नाम लिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
गौर करने वाली बात यह है कि गुफरान के परिजनों ने घटना के तुरंत बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफना दिया था। अब फोरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। वहीं इलाके में इस घटना को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार गुफरान को इस कदम के लिए किस हद तक मजबूर किया गया।

👁 9.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this