Homeराज्यउत्तर प्रदेश’12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव’, पूरे परिवार के साथ करेंगे...

’12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव’, पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन; पवन पांडे ने किया बड़ा खुलासा

Published on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में रामनगरी अयोध्या जाएंगे। वह अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ पत्नी डिंपल यादव बेटा और बेटी भी मौजूद रहेंगे।

हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में करेंगे दर्शन

आजतक से बातचीत के दौरान पवन पांडे ने बताया कि, अखिलेश यादव का यह दौरा पूरी तरह से धार्मिक होगा और वह अयोध्या में अपना पूरा दिन बिताएंगे। सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी जाकर बजरंग बली के दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव अयोध्या के साधु संतों और महंतों से भी विशेष मुलाकात करेंगे। वह उनका आशीर्वाद लेने के साथ ही संतों के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

पवन पांडे से सवाल किया गया था कि, अखिलेश यादव राम मंदिर और हनुमानगढ़ी क्यों नहीं जाते? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि कुछ लोग लगातार इस बारे में बेवजह सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की हनुमानगढ़ी में गहरी श्रद्धा है। इसी बातचीत के दौरान पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को पूरे परिवार के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा-चोरी का उठाया मुद्दा

बातचीत के दौरान पवन पांडे ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रामलला और हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे। साथ ही वह उन लोगों के खिलाफ न्याय की विनती भी करेंगे जिन्होंने राम मंदिर में चोरी की है। पवन पांडे के इस बयान से साफ है कि अखिलेश यादव के इस दौरे में धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही सियासी संदेश भी छिपा होगा।

अखिलेश के मंदिर जाने के सवालों पर लगेगा विराम

आपको बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने और प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही अखिलेश यादव के मंदिर जाने को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी होती रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता कई बार यह सवाल उठा चुके हैं कि सपा अध्यक्ष राम मंदिर में दर्शन करने आखिर क्यों नहीं जाते? अब अयोध्या दौरे की तारीख सामने आने के बाद यूपी की सियासत में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि उनके इस दौरे से विरोधियों के सभी सवालों पर पूरी तरह विराम लग जाएगा।

👁 4.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

माफियाराज के सहारे सत्ता पाना चाहती है सपा: आजम खान को लेकर नितिन नवीन ने अखिलेश को आड़े हाथ लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रामपुर जिला...

‘पति की हत्या के बाद भी देश नहीं छोड़ा’: सपा नेता अबू आजमी बोले- संघर्ष और त्याग की मिसाल हैं सोनिया गांधी

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू असीम आजमी ने मुंबई में सोनिया गांधी...

More like this

माफियाराज के सहारे सत्ता पाना चाहती है सपा: आजम खान को लेकर नितिन नवीन ने अखिलेश को आड़े हाथ लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रामपुर जिला...