Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर15 दिन पहले बना था दूल्हा, अब निकलेगी अर्थी… फतेहपुर सड़क हादसे...

15 दिन पहले बना था दूल्हा, अब निकलेगी अर्थी… फतेहपुर सड़क हादसे में युवक की गई जान, पत्नी की हालत खराब

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार की देर शाम भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नाजुक हालत में सीएचसी पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की अभी 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। अब उसकी अर्थी सजेगी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

घर लौटते समय हादसा

जानकारी के अनुसार, जाफरगंज थाना क्षेत्र के भवराजपुर गांव निवासी चंद्रभान का 25 वर्षीय बेटे राकेश की बीते 30 नवम्बर को ही बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डींघ गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवी के साथ शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि राकेश बाइक पर सवार होकर दोपहर को घर से किसी काम से बिंदकी तहसील गया था। तहसील से शाम को वापस घर लौट रहा था। इस दौरान करीब 6:30 बजे जैसे ही बाइक सवार राकेश खजुहा-मुगल मार्ग पर स्थित खजुहा मोड़ के पास राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से तेज़ रफ़्तार आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

बीज लेने गए थे दोनों घायल

हादसे में राकेश और दूसरी बाइक पर सवार खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोहन (ईंटगांव) के रहनेवाले वीरेंद्र सिंह (35) और मोहन (35) रक्तरंजित होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों की जानकारी पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बिंदकी पहुंचाया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल वीरेंद्र और मोहन बिंदकी थाना के सेलावन गांव से खरबूजा का बीज लेकर वापस लौटते समय बावनी इमली शहीद स्मारक घूमने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हादसे के शिकार हो गए।

शव देख बेहोश हुई लक्ष्मी

हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे मृतक राकेश के परिजन जहां शव देख कर चीख पड़े। वहीं, साथ में रही मृतक की पत्नी लक्ष्मी पति का शव देखकर बेहोश हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक एचके मिश्रा ने बताया कि विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

👁 27.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

18 घंटे में सिर्फ तीन-चार घंटे बिजली, धान की रोपाई पर संकट; किसान, मजदूर और व्यापारी बेहाल

फतेहपुर-असोथर में भीषण बिजली संकट से किसानों, व्यापारियों और आम लोगों का जनजीवन पूरी...

जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण पर बवाल, AIMIM का प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर में जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM...

सराय खालिश सीएचसी में नवजात की मौत, रिश्वत का आरोप, जांच शुरू,CMO बोले होगी बड़ी कार्यवाई

फतेहपुर अशोथर।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सराय खालिश में प्रसव के बाद नवजात की...

बंदूक के दम पर जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्धा ने डीएम से लगाई गुहार

फतेहपुर-अशोथर थाना क्षेत्र के बदलेवा डेरा मजरा सरकंडी निवासी एक वृद्ध विधवा महिला ने...

More like this

18 घंटे में सिर्फ तीन-चार घंटे बिजली, धान की रोपाई पर संकट; किसान, मजदूर और व्यापारी बेहाल

फतेहपुर-असोथर में भीषण बिजली संकट से किसानों, व्यापारियों और आम लोगों का जनजीवन पूरी...

जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण पर बवाल, AIMIM का प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर में जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM...

सराय खालिश सीएचसी में नवजात की मौत, रिश्वत का आरोप, जांच शुरू,CMO बोले होगी बड़ी कार्यवाई

फतेहपुर अशोथर।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सराय खालिश में प्रसव के बाद नवजात की...