Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर17 साल बाद इंसाफ: पट्टीशाह हत्याकांड में 12 दोषियों को उम्रकैद, 20-20...

17 साल बाद इंसाफ: पट्टीशाह हत्याकांड में 12 दोषियों को उम्रकैद, 20-20 हजार जुर्माना

Published on

फतेहपुर। वर्ष 2009 में थाना हथगांव क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नंबर-2) पूजा विश्वकर्मा की अदालत ने 12 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मुकदमे के दौरान पांच आरोपितों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक नाबालिग अभियुक्त का मामला जुवेनाइल कोर्ट में विचाराधीन है।

क्या था मामला?

घटना वर्ष 2009 की है। बताया जाता है कि शरीफ सेठ अपने भाई नफीस के साथ मोटरसाइकिल से पट्टीशाह जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने बंदूकों और तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में नफीस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शरीफ सेठ को उपचार के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बदले की साजिश का आरोप

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश और बदले की भावना से हत्या की साजिश रची थी। बताया गया कि घटना से एक वर्ष पूर्व मुख्य आरोपी मजहर हैदर नकवी उर्फ मज्जू के बेटे रियाज अतहर और शमशाद की हत्या हुई थी। जेल में बंद आरोपितों की पैरवी मृतक नफीस करता था, इसी कारण उसे निशाना बनाया गया।

लंबा आपराधिक इतिहास

वादी पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता प्रमुख श्रीवास्तव एवं एम. तारिक फरीदी ने अदालत में ठोस साक्ष्य और गवाह पेश किए। अधिवक्ता फरीदी ने बताया कि दोषियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले विचाराधीन थे और क्षेत्र में उनका खासा आतंक था।

कोर्ट का फैसला

सुनवाई के बाद अदालत ने सलमान, सिकंदर, सीमाब, शहीद राजा, मोबिन, गुरु मसरूर, फरहान उर्फ बासु, मैली असगर, रुकनुद्दीन, रमेश चंद्र और मोहम्मद हई सहित कुल 12 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

मुकदमे के दौरान पांच आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक आरोपी नाबालिग होने के कारण उसका मामला जुवेनाइल कोर्ट में लंबित है।

17 साल बाद मिला इंसाफ

करीब 17 वर्ष तक चले इस बहुचर्चित मुकदमे में आए फैसले को पीड़ित पक्ष ने न्याय की जीत बताया है। लंबे इंतजार के बाद आए इस निर्णय से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है।

👁 21.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this