Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर18 साल पुराने पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपी दोषी करार

18 साल पुराने पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपी दोषी करार

Published on

फतेहपुर के बहुचर्चित पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 14 आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषी ठहराए गए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

यह सनसनीखेज वारदात वर्ष 2008 में हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में हुई थी। मातमी जुलूस के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में बसपा नेता के बेटे रेयाज अतहर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके अंगरक्षक शमशाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

करीब 18 वर्षों तक चले इस चर्चित मुकदमे में अदालत ने सभी 14 आरोपियों को दोषी माना है। हालांकि दोषियों को कितनी सजा दी जाएगी, इस पर अंतिम फैसला अभी सुरक्षित रखा गया है। कोर्ट द्वारा जल्द ही सजा का ऐलान किए जाने की संभावना है।

इस फैसले के बाद लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे पीड़ित पक्ष को बड़ी राहत मिली है, जबकि दोषी करार दिए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

👁 88.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this