Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर19 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा...

19 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा की कार्रवाई चर्चा में

Published on

रिपोर्ट-  आदर्श तिवारी

फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र की छिवलहा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमिलिहापाल के पास कार्रवाई करते हुए चार पहिया वाहन सवार तीन आरोपियों को 19.030 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस टीम की कार्यशैली की चर्चा हो रही है।

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान महिंद्रा टीयूवी को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 720 रुपये नकद और वाहन भी बरामद किया। जांच में वाहन पर लगी नंबर प्लेट भी संदिग्ध पाई गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

पहले भी अवैध पटाखों के खिलाफ की थी कार्रवाई

चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा की इससे पहले की गई कार्रवाई भी चर्चा में रही है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 57 कुंतल अवैध पटाखे जब्त किए थे। अब गांजा तस्करी के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद उनकी कार्यशैली और पुलिस टीम की सक्रियता को लेकर क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

लगातार हुई इन कार्रवाइयों के चलते चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा क्षेत्रीय सुर्खियों में हैं। अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की ऐसी कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है।

👁 48.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भवना दिव्यांग विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डांडिया उत्सव

फतेहपुर । भवना दिव्यांग विद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव का...

कोहरा घना होते ही हाईवे पर बढ़ेगी चौकसी, हादसों से निपटने के लिए सुरक्षा प्लान तैयार

उत्तर प्रदेश में सर्दियों के दौरान शीतलहर और घने कोहरे से होने वाले सड़क...

More like this

भवना दिव्यांग विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डांडिया उत्सव

फतेहपुर । भवना दिव्यांग विद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव का...