Homeराज्य190 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण डा.पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर...

190 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण डा.पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर से हुआ परीक्षण

Published on

फतेहपुर। डा. पूनम ग्राम विकास संस्थान फतेहपुर की ओर से ग्राम सभा बुदवन  में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी। द पीपुल्स हॉस्पिटल की डा. डॉ बीके शुक्ला, डॉ पुलकित पांडे, डॉ विनीत शुक्ला, डॉ समी, डॉ विनय शुक्ला, निशू, सुनील, उर्मिला आदित्य टीम की देखरेख में परीक्षण हुआ।  मरीजों की बीपी, सुगर, आक्सीजन लेवल, वजन आदि  जांचें की गई। शिविर में मरीज घुटनों में दर्द, खांसी, जुकाम , बीपी, सुगर के मरीज दिखाने पहुंचे। डॉक्टर ने बीपी के मरीजों को नमक कम खाने और एक्सरसाइज करने की सलाह दी।  सर्वाधिक मरीज शुगर और बीपी के मिले। आंखों की भी जांच हुई। मोतिया बिंद के आपरेशन की सलाह दी गई।  परीक्षण कर दवा भी दी। इस दौरान संस्था की ओर से डाक्टरों और उनकी टीम को तिलक लगाकर, माला पहनना कर एवं शील्ड,  प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित किया गया।  इस दौरान संस्था संस्थापक इंजी. राजेंद्र सिंह  उत्साह वर्धन किया और कहा कि हर महीने इसी प्रकार से अलग-अलग गांव में कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा और निशुल्क परीक्षण कर दवा दी जाएगी। इस दौरान महेश प्रताप सिंह, महेंद्र,नौसाद, अमन, रमन, शिवम सिंह, डा. विकास सिंह, मुकेश, मान सिंह, राजीव आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

👁 63.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

’12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव’, पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन; पवन पांडे ने किया बड़ा खुलासा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में रामनगरी अयोध्या जाएंगे। वह...

माफियाराज के सहारे सत्ता पाना चाहती है सपा: आजम खान को लेकर नितिन नवीन ने अखिलेश को आड़े हाथ लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रामपुर जिला...

More like this