Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर22 सितंबर को फतेहपुर में निकलेगी भगवान बलराम जी की भव्य शोभायात्रा,...

22 सितंबर को फतेहपुर में निकलेगी भगवान बलराम जी की भव्य शोभायात्रा, किसान मुद्दों पर सीएम के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित कर आगामी 22 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में भगवान बलराम जी की भव्य शोभायात्रा निकालने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति तय की गई।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक 22 सितंबर को शोभायात्रा नहर कॉलोनी से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा पटेलनगर चौराहा, वर्मा चौराहा और ज्वालागंज होते हुए डाक बंगला पहुंचेगी। शोभायात्रा को लेकर संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। भारतीय किसान संघ की ओर से किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 12 हजार रुपये किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी। इसके अलावा किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों और समस्याओं को भी ज्ञापन में शामिल किए जाने की बात कही गई है।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान बलराम जी किसानों और कृषि परंपरा के प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए शोभायात्रा के माध्यम से किसानों की एकजुटता और उनकी समस्याओं को सामने रखने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह समेत भारतीय किसान संघ के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आगामी 22 सितंबर को होने वाली शोभायात्रा को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

👁 50.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘BJP को तीसरी बार रोकना है तो हमारे साथ आएं’, चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा ऐलान, अखिलेश के बयान पर भी दिया जवाब

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी...

‘संविधान की कॉपी और आंबेडकर की प्रतिमा, BJP का पहला टारगेट!’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को उत्तर प्रदेश की...

बहुत चैलेंजिंग होगा, 2019 और 2022 का इलेक्शन नहीं है- UP चुनाव को लेकर बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी...

सरकारी नौकरी को लेकर ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, बोले- युवाओं को लगातार मिलते रहेंगे नियुक्ति पत्र

Brajesh Pathak Latest News: लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकारी...

More like this