Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर25 लाख का खेल या सिस्टम का जाल? लिपिक की आत्महत्या कोशिश...

25 लाख का खेल या सिस्टम का जाल? लिपिक की आत्महत्या कोशिश से फूटा गुस्सा, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और DIOS पर गंभीर आरोप,लिपिक की पत्नी पूनम ने दी थाने में FIR दर्ज करने की तहरीर

Published on

फतेहपुर: जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से जुड़ा मामला अब बड़ा सियासी और प्रशासनिक तूफान बनता जा रहा है। कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार श्रीवास्तव द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद सामने आए प्रार्थना पत्र और सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में उनको पत्नी पूनम श्रीवास्तव ने कोतवाली में BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व DIOS के खिलाफ FIR दर्ज करने की तहरीर दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार, लिपिक की पत्नी पूनम श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उनके पति को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसमें सीधे तौर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का नाम सामने आया है।

आरोप है कि:

पति पर गलत कार्यों का दबाव बनाया जाता था मना करने पर मानसिक उत्पीड़न किया जाता था पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा “राज्य महिला आयोग में पद दिलाने” के नाम पर 25 लाख रुपये लिए गए
पैसा लेने के बावजूद न तो कोई पद मिला, न ही रकम वापस की गई

कर्ज, दबाव और टूटा हौसला

परिजनों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में लिपिक ने ब्याज पर भारी रकम उधार ली थी। लगातार दबाव और आर्थिक संकट के चलते उनकी हालत बिगड़ती गई। आखिरकार 23 मार्च 2026 को उन्होंने कार्यालय में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। सहकर्मियों की सूचना पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुसाइड नोट ने बढ़ाई सियासत

घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसे प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न किया गया है। इसमें भी उन्हीं आरोपों को दोहराया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

पुलिस क्या कह रही है?

कोतवाली प्रभारी हेमन्त मिश्रा ने बताया: “प्रकरण की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

अभी तक FIR नहीं, कायस्थ समाज में नाराजगी

घटना के 36 घण्टे बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से कायस्थ समाज में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि:इतने गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों?
क्या प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा है?

❗ अब आगे क्या?

यह मामला अब सिर्फ एक आत्महत्या प्रयास नहीं, बल्कि:
भ्रष्टाचार सत्ता के दुरुपयोग
और प्रशासनिक दबाव जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर रहा है।  अगर जांच निष्पक्ष होती है, तो कई बड़े नामों पर कार्रवाई हो सकती है।
 लेकिन अगर देरी जारी रही, तो यह मामला और बड़ा आंदोलन बन सकता है।

सवाल वही—क्या मिलेगा न्याय या दब जाएगा मामला?

👁 167.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this