Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Published on

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सदर तहसील क्षेत्र के मदारीपुर कला पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपद को करोड़ों रुपये की सौगात दे सकते हैं। इसके साथ ही वह एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे रूट पर कई चरणों में सुरक्षा घेरा बनाया गया है। छात्र आंदोलन की संभावनाओं को देखते हुए एलआईयू और इंटेलिजेंस एजेंसियां भी लगातार निगरानी कर रही हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से मदारीपुर कला हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 10:40 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 11:40 बजे से 11:55 बजे तक आरक्षित समय रहेगा। इसके बाद 11:55 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 12:05 बजे हेलीकॉप्टर से जालौन के लिए प्रस्थान करेंगे।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है ताकि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

👁 24.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

More like this